देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल और चमोली में पर्यटकों की आवाजाही से टूर- ट्रैवल्स व होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं।
चमोली की पुलिस अधीक्षक कहना है कि क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए आ रहे पर्यटकों की तादाद को देखते हुए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
चमोली के ग्वालदम, बैनीताल, जोशीमठ, बेदनी बुग्याल, रूपकुंड, वाण, रामणी, क्वारीपास और लार्ड कर्जन ट्रेक पर बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के सभी पर्यटक स्थलों में स्थित होटलों में जनवरी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं।
जोशीमठ के औली में भी क्रिसमस और नए साल के जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
#Newyear2024,#auliuttarakhand,#Nainital,#mussoorie,,,



