आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बैठक, सुगम चारधाम यात्रा संचालन के लिए एक समर्पित सिस्टम तैयार किया जाए: DM चमोली .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आगामी चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने को लेकर गुरूवार को चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें पिछले यात्रा अनुभवों और मौजूदा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और यात्रा सिस्टम को सशक्त बनाने के लिए सभी के सुझाव भी लिए गए। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम में आवगमन मार्गो को दुरस्त करते हुए ट्रैफिक मैनेजमेंट, नए पार्किंग स्थलों का चयन, पंजीकरण काउंटर, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज के साथ संचार व्यवस्था को सुदृढ किया जाए। 

एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन अधिकारी यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करें और संवेदनशील स्थलों एवं जरूरी व्यवस्थाओं को ठीक कराया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को यात्रा से पहले पूरा करते हुए सुगम चारधाम यात्रा संचालन के लिए एक समर्पित सिस्टम तैयार किया जाए।

#ChardhamYatra2024,,