उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग ने अगले 36 घण्टों में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िले के तीन हज़ार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई है।

#Snowfallinuttarakhand,#mausamupdate,,