यूसीसी कमेटी जल्द ही राज्य सरकार को सौंपेगी रिपोर्ट, रिपोर्ट मिलते ही समान नागरिक संहिता लागू होगी: CM धामी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता पर यूसीसी की कमेटी जल्द ही राज्य सरकार को रिपोर्ट देगी। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले महीने रिपोर्ट मिलते ही समान नागरिक संहिता को लागू किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही समान नागरिक संहिता की पक्षधर रही है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यूसीसी लागू करने से सबके लिए एक समान व्यवस्था लागू हो जाएगी जो लोकतंत्र में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।