देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून में छठी गढ़वाल राइफल्स के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की याद में सरकार देहरादून के गुनियालगाँव में भव्य सैन्यधाम बना रही है। देहरादून में छठी गढ़वाल राइफल्स के 62वे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जोशी ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक शहीदों के 26 आश्रितों को राजकीय सेवा में सेवायोजित किया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों के कंप्यूटर प्रशिक्षित बच्चो के लिए जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा।



