उत्तराखंड को इस साल GST से 6 हज़ार 119 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य कर विभाग उत्तराखंड ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य वस्तु एवं सेवा कर और राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। साथ ही राजस्व लक्ष्य का 30 दिसंबर तक 93 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है, जो की एक बड़ी उपलब्धि है। 

राज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य वस्तु एवं सेवा कर 5 हजारपांच सौ 96 करोड़ रुपए की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर महीने तक 6 हज़ार 119 करोड़ रुपए प्राप्त हुआ है, जो पिछले साल से 9 प्रतिशत अधिक है। 

राजस्व वृद्धि में बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस योजना के माध्यम से खरीद का बिल प्राप्त करने के सम्बन्ध में उपभोक्ता जागरूक हुए हैं, जिसके फलस्वरूप व्यापारी से ग्राहक को की जाने वाली बिक्री को लेखबद्ध किया जा सका है।