देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में सड़क दुर्घटना पर रोकथाम और गतिसीमा की चेतावनी के लिए पहली बार हाईटेक गतिसीमा बोर्ड लगाए गए हैं। इनकी मदद से वाहन चालकों को उनकी गाड़ी की रफ्तार की जानकारी मिल सकेगी।
यातायात पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि इस वर्ष यातायात निदेशालय की ओर से कुल 10 हाईटेक गतिसीमा बोर्ड लगाए गए हैं। इनमें देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिलों में तीन-तीन जबकि नैनीताल में एक बोर्ड लगाया गया है।
#speedlimitboards,,



