उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम किया जारी, 27 फरवरी से 16 मार्च तक होंगी परीक्षाएं.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने उत्तराखण्ड की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।  वर्ष 2024 बोर्ड की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 16 मार्च को परीक्षाएं समापन होंगी, 10वीं की भारतीय संगीत तथा टंकण विषय की पहली परीक्षा 27 फरवरी को होगी और 12वीं  हिंदी विषय का पेपर 28 फरवरी को होगा। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 16 मार्च को समाप्त होंगी। इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी।

Uttarakhandboardexam2024

#uttarakhandboardexams2024,,