केंद्र और राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिये गंभीर: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन के 29 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिये गंभीर है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सैनिक और उनके आश्रितों के लिए राज्य में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। वे देहरादून के भानियावाला में आयोजित उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठन के 29 वें स्थापना दिवस के अवसर पर बोल रहे थे। 

जोशी ने कहा कि देहरादून में बनाया जा रहा यह सैन्य धाम आने वाली अनेक पीढ़ियों के लिए राष्ट्र आराधना के एक दिव्य प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगा। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री ने वीर नारियों को भी सम्मानित किया।