सीएम धामी ने चंपावत जिले को दी सौगात, नया विद्युत वितरण मंडल का किया शिलान्यास .

देहरादून/चम्पावत(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के नवनिर्मित विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चम्पावत का विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है, इस भवन के बनने से क्षेत्र की विद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान सुलभ होगा।

उन्होंने कहा कि यह जनपद चम्पावत को आदर्श बनाये जाने की राह में विद्युत समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि. द्वारा उठाया गया एक प्रभावी कदम है। 

उन्होंने कहा कि इस मण्डल के अंतर्गत तीन विद्युत वितरण खण्ड चंपावत, खटीमा एवं सितारगंज शामिल होंगे। जिससे चम्पावत की विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।