8 और 9 दिसंबर को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून में GIS2023 08 और 09 दिसंबर को FRI में आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते दिनांक 08 और 09 दिसंबर को नगर निगम देहरादून तथा विकासखंड-सहसपुर, डोईवाला, रायपुर एवं विकासनगर क्षेत्र में पड़ने वाले सभी शासकीय, अशासकीय, निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया हैं।  

8 और 09 दिसम्बर को एफआरआई, देहरादून में  आयोजित होने वाले डेस्टिनेशन उत्तराखंड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिसंबर को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। 

ddn school