देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केन्द्र सरकार ने प्रदेश के झाझरा-आशारोड़ी संपर्क मार्ग के विकास के लिए 715 करोड़ रुपए धनराशि को स्वीकृति दी है। इस संपर्क मार्ग की लंबाई 12 किलोमीटर से ज्यादा है।
यह मार्ग देहरादून शहर के लिए एक बाईपास के रूप में कार्य करेगा, जिससे शहर में भीड़भाड़ और प्रदूषण में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इस योजना की स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया है।



