देहरादून में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के साथ ही खेलों से विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयास किया है। 

उन्होंने कहा कि स्कूली पढाई, मोबाइल फोन और आधुनिक जीवनशैली के चलते बच्चों का खेलों के प्रति रुझान कम हो गया था, लेकिन सरकार खेल महाकुंभ के जरिए स्कूली बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है।