उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर समूह ‘ग’ के 236 रिक्त पदों पर विज्ञापन किया जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड अधीनस्थ चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तर समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन में परिवहन आरक्षी के 118 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में आबकारी सिपाही के 100 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में उप आबकारी निरीक्षक के 14 रिक्त पदों, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के 02 रिक्त पदों तथा महिला कल्याण विभाग में गृह माता/हाऊस कीपर के 02 रिक्त पदों 

अर्थात कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 31.12.2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित तिथि अनुमानित है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in को समय-समय पर देखते रहें। 

#Uksssc,#Intermediatelevel,,