उत्तराखंड के 18 उत्पादों को मिला जीआई टैग, एक दिन में सबसे ज्यादा जीआई टैग बांटने वाला देश का पहला राज्य बना .

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश के 18 उत्पादों को आज जीआई टैग आवंटित किए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड एक दिन में सबसे ज्यादा जीआई टैग बांटने वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ये जीआई टैग वितरित किए। चौलाई, झंगोरा, मंडुआ, लाल चावल, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय, बुरांस शरबत, रामनगर नैनीताल लीची, रामगढ़ आडू, माल्टा, पहाड़ी तुअर, गहथ, काला भट्ट, बिच्छूबूटी फैब्रिक, नैनीताल मोमबत्ती, कुमांऊनी रंगवाली पिछोड़ा, चमोली रम्माण मास्क और लिखाई वुड कार्विंग को टैग बांटे गए। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीआई टैग प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उत्पादकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीआई टैग मिलने से पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही कई अन्य वस्तुओं और इनसे संबंधित कलाकारों को लाभ होगा और दुनियाभर में उत्तराखंड को अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जीआई टैग युक्त उत्तराखण्ड के उत्पादों का निर्यात तेजी से बढ़ेगा।

#UttarakhandgotGItag,,