देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग ने कल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी जिले में अगले 36 घंटे के दौरान बर्फबारी की संभावना है। इस बीच आज प्रदेशभर में मौसम साफ बना हुआ है।
#Mausamupdate,,



