देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में है। श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए NDRF की टीम तैनात है। श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए टनल के अन्दर एंबुलेंस और चिन्यालीसौड़ स्थित CHC में डाक्टरों की टीम तैनात है।
बताया जा रहा की अब तक ह्यूम पाइप को 51 मीटर तक पहुंचाया गया है, महज 6 मीटर पर श्रमिक मौजूद हैं, यानि श्रमिक 57 मीटर की दूरी हैं, अगले कुछ घंटों में रेस्क्यू टीम श्रमिकों तक पहुंच जाएगी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी उत्तरकाशी में मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने तक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी वहीं रहेंगे, आज शाम को मुख्यमंत्री मातली पहुंचे।
#Silkyararescueoperation,,,



