देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में राष्ट्रपति से पुरस्कृत हरिद्वार के आवासीय विद्यालय आचार्यकुलम की 2 छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर इसरो जाएंगी। चित्रकला प्रतियोगिता में आचार्यकुलम की आरुषि सिंह को प्रथम और शताक्षी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
ऊर्जा मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता नई दिल्ली में हुई। इसके लिए विद्यालय स्तर पर 70 लाख विद्यार्थियों में से 225 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था।



