देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): विजय दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सशस्त्र बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि 1971 के युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों द्वारा प्रदर्शित की गई असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है, और उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की कहानियां प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को भारतीय सेना के वीर, साहसी, पराक्रमी व समर्पित जवानों पर गर्व है।



