PM मोदी ने विकसित भारत 2047-युवाओं की आवाज का विडियों कॉफ्रेंस के माध्‍यम से किया शुभारंभ .

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत 2047-युवाओं की आवाज का विडियों कॉफ्रेंस के माध्‍यम से शुभारंभ किया, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के लिए यह सही समय है जब युवाओं को विकसित भारत बनाने के लिए इस अमृत काल का प्रयोग अवश्‍य करना चाहिए।

विकसित भारत 2047 युवाओं की आवाज का विडियों कॉफ्रेंस के माध्‍यम से शुभारंभ करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में यही वह अवधि है जब देश एक बडी छलांग लगाने जा रहा है। उन्‍होंने युवाओं से एक विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्‍होंने कहा कि युवाओं का लक्ष्‍य और संकल्‍प इस उद्देश्‍य को ध्‍यान में रखते हुए होना चाहिए।

इस अभियान का उद्देश्य भारत को विकसित बनाने के लिए देश के युवाओं को एकजुट करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति, संस्थान और संगठन को विकसित भारत की दिशा में कार्य करने का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी पीढी तैयार करनी होगी जो आने वाले वर्षों में देश का नेतृत्व करने और उसे दिशा देने में सक्षम होगी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि युवा शक्ति बदलाव की वाहक है और बदलाव की लाभार्थी भी है।


मोदी ने इस कार्यशाला के आयोजक सभी राज्यपालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की भूमिका व्यक्तियों को विकसित करना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल व्यक्तियों के विकास से ही राष्ट्र निर्माण हो सकता है।

 

#Viksitbharat@47,,