देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आज 44 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किए गए हैं। मुख्य रूप से Ev (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), रियल एस्टेट, हेल्थ केयर, हायर एजुकेशन, पर्यटन, फिल्म, आयुष और ऊर्जा के क्षेत्रों में निवेश के लिए एमओयू किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के सीएम रहते हुए ’’वाईब्रेंट गुजरात’’ नाम से इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन शुरू किया गया था, उसी से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने "डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड" की थीम पर इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ढाई लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों को प्राप्त करने का लक्ष्य था, अभी तक लक्ष्य से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हो गये हैं।
#DestinationUttarakhand,,



