देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड के देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान FRI में आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इंन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन शांति से समृद्धि विषय पर आयोजित किया जा रहा है।
इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के लिए देहरादून के एफ.आर.आई में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सम्मेलन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निवेशक सम्मेलन केवल समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस दौरान हुए अनुबंधों को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निवेशक सम्मेलन के लिए सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर एक संदेश में कहा कि यह निवेशक सम्मेलन भारत की पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा।
#UttarakhandGlobalInvestorsSummit2023,,



