भास्कर खुल्बे ने बद्रीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम में विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी को देखते हुए आज पर्यटन विभाग में विशेष कार्यकारी अधिकारी भास्कर खुल्बे और पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। 

खुल्बे ने कार्यदायी संस्था को मास्टर प्लान के कार्यों को मिशन मोड में तेजी से पूरा करने के निर्देश दिया। उन्होंने शेषनेत्र झील, बद्रीश झील समेत मास्टर प्लान के तहत हो निर्माण कार्यों को देखा।

#BadrinathDham,# BadrinathDhammasterplanwork,,