ग्लोबल इंन्वेस्टर समिट को लेकर मुंबई पहुंचे CM धामी, प्रवासी उत्तराखंडियों ने किया भव्य स्वागत .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड ग्लोबल इंन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुंबई पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुंबई पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका भव्य स्वागत किया गया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत निवेशकों से मुलाक़ात हेतु माँ मुम्बा देवी की पावन स्थली एवं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचने पर प्रवासी उत्तराखंडी भाइयों-बहनों व भाजपा महाराष्ट्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया इसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने आभार व्यक्त किया।

cm in mimbai

मुंबई में उत्तराखण्ड मूल के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने प्रतिभाग किया। कल उद्योगपति समूहों के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी बैठक और रोड़ शो करेंगे, उत्तराखंण्ड में होने वाले इंन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों को आमंत्रित करेंगे।
 

#GlobalInvestorSummitInuttarakhand,#CMPushkarDhami,,