मुख्यमंत्री धामी गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल से मिले, अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाने के लिए सहयोग का किया अनुरोध.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय गुजरात-अहमदाबाद दौरे पर गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखण्ड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।

#CMdhami,#gujratcmBhupendrapatel,,,,