भगवान मदमहेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद, ओंकारेश्वर मंदिर में होगी पूजा अर्चना.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पंचकेदारों में से एक भगवान मदमहेश्वर के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार और पौराणिक रीति रिवाजों के साथ बंद कर दिए गए। इस अवसर पर मंदिर को कईं क्विंटल फूलों से सजाया गया था। 

भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली कल गौंडार गांव से प्रस्थान होकर रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मन्दिर रांसी पहुंचेगी। इसके बाद 24 नवम्बर को डोली रात्रि प्रवास के लिए गिरीया गांव पहुंचेगी, जहां से अगले दिन चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होगी। 

शीतकाल के दौरान अगले छह महीने भगवान मदमहेश्वर की पूजा अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएगी।

#Madmaheshwar,#Omkareshwartemple,,