ऑस्‍ट्रेलिया ने 6वीं बार क्रिकेट विश्‍व कप जीता, भारत को 6 विकेट से हराया .

CWC23: ऑस्‍ट्रेलिया ने छठी बार क्रिकेट विश्‍व कप का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद में फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से पराजित किया। ऑस्‍ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 241 रन का लक्ष्‍य हासिल कर जीत दर्ज की। 

ऑस्‍ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हैड ने 137 और मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 तथा मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। इससे पहले भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर आउट हो गई। 

केएल  राहुल ने 66, विराट कोहली ने 54 और कप्‍तान रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए। ऑस्‍ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्क ने 3 तथा जोश हेजलवुड और कप्‍तान पैट कमिन्‍स ने 2-2 विकेट लिए। 

#INDvsAUS,#CWC23,,