देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आज सातवें दिन भी राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने आज राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा सुरंग में चलाए जा रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की।सीएम धामी ने कहा धामी ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों को तेजी के साथ किया जा रहा है।
इस बीच सिल्क्यारा में राहत और बचाव कार्यों में और तेजी लाने के लिए हवाई मार्ग के माध्यम से आवश्यक मशीनें कल रात डेढ़ बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची, जिन्हें घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। उत्तरकाशी से हमारे प्रतिनिधि ने बताया है कि प्रशासन निर्माणाधीन सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क में है और सभी श्रमिक सुरक्षित हैं।



