देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बचाव अभियान के 6वें दिन आज हैवी ऑगर ड्रिलिंग मशीन से लगभग 25 मीटर गहराई तक ड्रिल कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रशासन निर्माणाधीन सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क में है और सुरंग में विद्युत आपूर्ति सहित ऑक्सीजन, पेयजल, खाना श्रमिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। एक और मशीन मध्यप्रदेश के इंदौर से मंगवाई गई है।
#Silkyaratunnel,,



