उत्तरकाशी सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी .

देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान आज 5वें दिन भी जारी है। बचाव कार्यों को और तेजी के साथ पूरा करने के लिए हैवी ऑगर ड्रिलिंग मशीन की मदद ली जा रही है। 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। 

उन्होंने फंसे श्रमिकों के परिजनों से बातचीत की और कहा कि जल्द ही सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए सबसे बेहतर तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है। आपको बता दें  कि 12 नवम्बर को निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग में भूस्खलन होने से 40 श्रमिक फंसे हुए हैं। 

#UttarkashiSilkyaratunnel,,