उत्तरकाशी सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, हादसे के कारणों की जाँच के लिए कमेटी गठित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी है, सिलक्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए ऑगर मशीन की सहायता से बड़े व्यास के एमएस पाईप डालने की तैयारी अंतिम दौर में है। 

मौके पर जरूरी साजो सामान के साथ विशेषज्ञ व इंजीनियर की टीम मौजूद हैं। सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जाँच के लिए निदेशक उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जाँच दल द्वारा सुरंग एवं ऊपर की पहाड़ी का सर्वेक्षण किया जा रहा है।

विशेषज्ञों में यूएसडीएमए के निदेशक डॉ0 शांतनु सरकार, वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालय के वैज्ञानिक डॉ0 खइंग शिंग ल्युरई, जीएसआई के वैज्ञानिक सुनील कुमार यादव0 वरिष्ठ वैज्ञानिक सीबीआरआई कौशिल पंडित, उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिजकर्म जी0डी प्रसाद और भूवैज्ञानिक तनड्रिला सरकार शामिल हैं।
रेस्क्यू कर रही टीम ने मजदूरों से बातचीत की।