विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 4 लोगों को राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से किया सम्मानित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले 4 लोगों को राष्ट्रपति ने उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया। 

उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पाने वालों में पौड़ी जिले में उफरैखाल क्षेत्र में तीस सालों से पेड़ लगाने और जल संचय का आंदोलन करने वाले पर्यावरण विद सचिदानंद भारती हैं, साथ ही पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से मुनस्यारी क्षेत्र के ग्रामों का विकास करने में योगदान देने वाले राजेंद्र सिंह बिष्ट को भी सम्मानित किया गया है। 

साथ ही पद्मश्री से सम्मानित लोक जागर गायिका बसंती बिष्ट और लोक गायिका पद्मश्री डॉ माधुरी बड़थ्वाल को भी उत्तराखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 

#UttarakhandGauravSamman,#Presidentmurmu,,