हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने छात्रों को स्वर्ण पदक से किया सम्मानित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): श्रीनगर गढ़वाल के हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सतत विकास के लिए, मौजूद संसाधनों का उपयोग करते हुए शोध और नवाचार की दिशा में काम करने पर जोर दिया है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार के अवसर सृजित कर आर्थिक विकास करना एक बड़ी चुनौती है। राष्ट्रपति उत्तराखण्ड में श्रीनगर गढ़वाल के हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के11वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थी।  

मुर्मू ने इस बात पर खुशी जाहिर की, कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास की दिशा में जब देश आगे बढ़ रहा है तब विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह का विषय ‘सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र’ रखा। 

उन्होंने शिक्षा को हर व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर देते हुए समाज की बेहतरी के लिए काम करने की जरूरत बताई। उन्होंने छात्रों से अपनी जड़ों से जुड़े रहने के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज में पिछड़े लोगों की सहायता करने का आह्वान किया। दीक्षांत समारोह में 44 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।  दीक्षांत समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ने संबोधित किया।

hnbgu

राज्यपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप ऐसे समय में समाज में अपना योगदान देने जा रहे हैं जब हम आजादी के अमृत काल में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु भारत बनने के महान संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का है, जिसको प्राप्त करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष दीक्षांत समारोह की थीम ’’सशक्त महिला, समृद्ध भारत’’ रखी गई है। जिसका स्पष्ट उदाहरण आज इस दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी हैं। उनका जीवन, शुरुआती संघर्ष, समृद्ध सेवा और अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है

#HemwatiNandanBahugunaGarhwalCentralUniversity,,,