देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इंन्वेस्टर समिट को लेकर तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से मुलाकात कर समिट को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मुम्बई दौरे के दौरान श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान श्री गणपति के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति की प्रार्थना की।
#Siddhivinayaktemple,#Mumbai,,



