सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता, पहाड़ में बंपर निवेश, दुबई दौरे के दौरान 15475 करोड़ के निवेश का करार  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आगामी दिसंबर माह में देहरादून में होने वाले उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक 54 हजार 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के समझौता ज्ञापन किए हैं। राज्य में निवेश को बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और दिल्ली के निवेशकों केे साथ ये समझौता ज्ञापन किए हैं। 

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय यूएई दौरे के दौरान कुल मिलाकर 15475 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का एमओयू किए गए। जिसके तहत पहले दिन दुबई में 11925 करोड़ एवं दूसरे दिन अबू धाबी में 3550 करोड़ के एमओयू शामिल हैं।

दुबई दौरे से वापस लौटने पर नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों की सुविधाओं और प्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक अभी तक हुए सभी करारों को धरातल पर उतारने का कार्य हो।

धामी ने कहा कि निवेश के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और प्राथमिक सेक्टर को मजबूत बनाने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोत्साहित किया जायेगा। सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं वह निवेशकों, उद्योगों एवं स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा और कृषि के क्षेत्र में निवेशकों से काफी अनुबंध किए हैं। उन्होंने कहा कि निवेश के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाले और प्राथमिक सेक्टर को मजबूत बनाने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर राज्य में प्रोत्साहित किया जाएगा।
 

##GlobalInvestorsSummit,#UKGIS2023,#InvestInUttarakhand,#PushkarSinghDhami,,