अचानक फोन करने लगे वाइब्रेट तो घबराएं नहीं, मोबाइल पर बीप के साथ ही संदेश भी आएगा, जानें क्या है विस्तृत जानकारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आज बुधवार को आपका मोबाइल फोन अचानक वाइब्रेट करने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है, यह आपको आपदा के दौरान सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले मैसेज की टेस्टिंग है, वाइब्रेट होने के साथ ही मोबाइल पर बीप के साथ ही संदेश भी आएगा।

आपको बता दें कि दूर संचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकॉस्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है, विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, वीआई और जिओ के साथ मिलकर यह तकनिकी परीक्षण किया जा रहा है।

दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया कि आपदा के दौरान सभी मोबाइल उपकरणों पर आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण मैसेज भेजने की अनुमति देता है, जहां फिर मोबाइल स्वामी प्रदेश का हो या फिर पर्यटक।

यह सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण आपातकालीन जानकारी समय पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसका उपयोग सरकारी एजेंसियां और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जनता को संभावित खतरों के बारे में सूचित करने के लिए किया जाता है।

#emergencyalert,,,,,,