खेल महाकुभ 2023 का राज्यपाल गुरमीत सिंह और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया शुभारंभ, हजारों खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और खेल मंत्री रेखा आर्य ने नैनीताल जिले के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल महाकुंभ-2023 का शुभारंभ किया। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित खेल महाकुंभ में क्षेत्र के हजारों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेलों से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांव के प्रतिभावान बच्चे इस खेल महाकुंभ के माध्यम से सर्वाेच्च शिखर में जाने की क्षमता रखते हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का काम किया है। 

khel mahakumbh

उन्होंने कहा कि सरकार ने न्याय पंचायत स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करने का फैसला किया है। उधर, बागेश्वर में भी न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया गया। गौरतलब है कि खेल महाकुंभ 30 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। खेल महाकुंभ के जरिए न्याय पंचायत स्तर से प्रदेश स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

#KhelMahakubh2023InUttarakhand,,