उत्तराखंड के चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए बंद .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। समुद्र तल से 12 हजार 995 फीट की ऊंचाई और 87.5 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस साल 13 हजार 161 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 401 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। 

पर्यटकों के आने से पर्यटन व्यवसायियों के साथ-साथ होटल व्यवसायियों और वन विभाग को भी अच्छी आय हुई। गौरतलब है कि फूलों की घाटी हर साल 1 जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। घाटी में रंग-बिरंगे फूलों की 500 से अधिक प्रजातियाँ खिलती हैं। 

इसके अलावा घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव-जंतुओं, पौधों और जड़ी-बूटियों का भी भंडार है। घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालयन काला भालू और हिम तेंदुआ के प्राकृतिक आवास भी हैं।

#ValleyFlowers,#Chamoli,,