देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड ने पहला स्वर्ण पदक जीता है। 20 किलोमीटर रेस वॉकिंग में प्रदेश के सूरज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह दौड़ एक घण्टा 27 मिनट में पूरी की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोल्ड मेडल जीतने पर सूरज पंवार को बधाई और शुभकामनाएं दी, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि से सभी प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं।
#NationalGamesInGoa,,,



