ICC World Cup में भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हराया, मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने किया कमाल .

ICC World Cup 2023: INDvsENG, लखनऊ में आईसीसी क्रिकेट विश्‍वकप में भारत ने इंग्‍लैंड को 100 रन से हरा दिया है। जीत के लिए 230 रन के लक्ष्‍य के जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 35वें ओवर में 129 रन पर ही सिमट गई। 

इससे पहले इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 87 और सूर्य कुमार यादव ने 49 रन की पारी खेली, केएल राहुल ने 39 रन की पारी खेली।

रोहित शर्मा को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारत की ओर से तेज गेन्दबाज मोहम्‍मद शमी ने 4, जसप्रीत बुमराह ने 3, कुलदीप यादव ने 2 और रविन्द्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। अपने सभी 6 मैच जीतकर 12 अंक लेकर भारत तालिका में पहले स्‍थान पर पहुंच गया है।
 

#ICCWorldCup2023india,#INDvsENG,,