14 नवम्बर से राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले का होगा आयोजन .

देहरादून/चमोली(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली जिले के गौचर में आगामी 14 नवम्बर से राजकीय औद्योगिक विकास और सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाएगा। जिले के मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि गौचर मेला एक ऐतिहासिक राज्य स्तरीय मेला है और इसके सफल संचालन के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जिले में संचालित सभी परियोजनाओं, बैंकों और विभागों को मेले के आयोजन के लिए पूरा सहयोग करने के निर्देश दिए।  
 

#Gaucharmela2023,#14november,,