राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड का 3 दिवसीय दौरा प्रस्तावित, मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 7 नवंबर से उत्तराखंड का 3 दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर मुख्य सचिव एसएस संधू ने अधिकारियों के साथ बैठक की, राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर सुरक्षा और जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति 7 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी। 8 नवंबर को उनका श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। 9 नवंबर को श्रीमती मुर्मू उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी।  
 

#PresidentDraupadiMurmu,,