देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आगामी 31 अक्टूबर से राज्य में खेल महाकुंभ शुरू होगा। देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेल महाकुंभ की शुरुआत नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में कुंवरपुर न्याय पंचायत से होगी। उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ के दौरान न्याय पंचायत स्तर, विकास खण्ड स्तर और प्रदेश स्तर पर पहले तीन स्थान पर प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
साथ ही इस वर्ष हमने अपने खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वालो के लिए क्रमशः 300, 200 और 150 की प्रोत्साहन राशि रखी है।
विकासखंड पर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800, दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
#khelmahakumbh,,



