राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और भूतपूर्व छात्रों को किया सम्मानित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। आज प्राविधिक शिक्षा विभाग ने अपना दूसरा प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित किया। 

इसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने वर्ष 2022 और 2023 के पैंतीस मेधावी छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल और इक्यावन हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। इस दौरान पॉलिटेक्निक में बेहतर कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और भूतपूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया।