नोबेल पुरस्कार 2023: नॉर्वे लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल, जानें जॉन फॉसे को ही क्यों चुना गया .

नोबेल पुरस्कार 2023: वर्ष 2023 का साहित्य में नोबेल पुरस्कार नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को दिया जाएगा। स्‍वीडन अकादमी ने कहा है कि उन्हें यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए प्रदान किया जाएगा। फॉसे दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय नाटककारों में से हैं और उन्होंने गद्य विधा में भी अच्‍छी खासी पहचान बनाई है। फॉसे की रचनाओं का मुख्य विषय मानवीय स्थितियां होती हैं। 

नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि जॉन फॉसे, रोजमर्रा की ऐसी स्थितियों को प्रस्तुत करते हैं जिन्हें लोगों के जीवन में आमतौर पर देखा जा सकता है। वे मानवीय भावनाओं को सरल शब्दों में व्यक्त करते हैं। फॉसे, अब पूर्व विजेताओं की उस महत्वपूर्ण सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें टोनी मॉरिसन से लेकर अर्नेस्ट हेमिंग्वे के नाम हैं। जॉन फॉसे का प्रसिद्ध उपन्यास ""ए न्यू नेम: सेप्टोलॉजी"" का विशेष उल्लेख किया गया है।

NobelPrize2023Inliterature,#JohnFosse,,,