कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने छात्र महासंघ के सर्वोदय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग .

देहरादून/हल्द्वानी (हिल न्यूज़ लाइव): कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छात्र महासंघ के सर्वोदय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया, मंत्री रेखा आर्या ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन मे अनुशासन का पालन करने और लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस पर कार्य करने की बात कही।  

साथ ही यह भी कहा कि जब हम शिक्षित हो जाएं तो हमें मानव और मानवता के धर्म को आगे बढ़ाना चाहिए ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। 
साथ ही छात्र जीवन से जब हम सब निकलें तो हमारा यह जीवन वह मजबूत बुनियाद होना चाहिए जिससे आगे निकलकर हम इसका लाभ अपने समाज के बेहतर हित मे करें।  जिन छात्रों ने अपने जीवन में समय का सदुपयोग किया, जिसने समय को बर्बाद नही होने दिया निश्चित तौर पर ऐसे व्यक्ति आगे चलकर देश व प्रदेश का नेतृत्व करते हैं।