देहरादून/दिल्ली(हिल न्यूज़ लाइव): देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी भागों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह झटके नेपाल में आए दो भूकंप के बाद महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 4.6 थी।
पहला झटका 2.25 मिनट पर और दूसरा 2.51 मिनट पर महसूस किया गया। राष्ट्रीय भू विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में 5 किलो मीटर की गहराई में था। अभी किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
उत्तराखंण्ड के देहरादून समेत कई जिलों में भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए, कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर देहरादून में लोग अपनी इमारतों से बाहर निकल आए। खबरों के अनुसार 40 मिनट में नेपाल में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र नेपाल में 29.39 डिग्री उत्तर अक्षांश पर और 81.23 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था।
#earthquaketoday,#newdelhi,#Nepal,#Uttarakhand,,,



