देहरादून (हिल न्यूज लाइव): स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आयुष्मान भवः अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति देहरादून तथा सहयोगी संस्था अक्षांश चित्रांश जेवी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम माजरा जनपद देहरादून में आयोजित आयुष्मान सभा में प्रतिभाग किया, उन्होंने लोगों को आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आभा कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य 9 नंवबर तक किया जाएगा, इससे आम जनता में जागरूकता फैलाई जाए जिससे अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य लाभी लें सकें।
#AyushmanCard,#AbhaID,#DhanSinghRawat,,



