मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महात्मा गाँधी मूर्ति की पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के अवसर पर आज गांधी पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने "जय जवान, जय किसान" का नारा दिया। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय अनुसंधान जोड़कर नए भारत का नारा दिया। 

#Gandhijayanti,#02octobar,,