कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत टपकेश्वर महादेव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने  "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून में स्वच्छता अभियान में शिरकत की। सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान एक मुख्य कार्यक्रम है।  उन्होंने खा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा के करोड़ो कार्यकर्ता और देश की जनता स्वच्छता कार्यक्रम में योगदान दे रही है। 

मंत्री रेखा आर्या ने कहा हमारे कार्यकर्ता देश भर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर रहे हैं और इसे एक जनांदोलन बनाते हुए जन-जागरण का कार्य कर रहे हैं।  इस दौरान सचिव हरि चंद्र सेमवाल ,उप निदेशक विक्रम सिंह, मोहित चौधरी, जितेंद्र कुमार एवं मंदिर समिति के पुजारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।